1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. sonia gandhi admitted in hospital

सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हालत स्‍थिर

sonia gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को बुखार के कारण सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।
 
अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि सोनिया गांधी को बुखार के चलते 2 मार्च को ‘चेस्ट मेडिसीन’ विभाग के प्रमुख डॉक्टर अरूप बसु और उनकी टीम की निगरानी में भर्ती कराया गया।
 
बुलेटिन के अनुसार, सोनिया गांधी चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनकी जांच की जा रही है। उनकी हालत स्थिर है।
 
अगला लेख
सुष्मिता सेन तो बेहद फिट थीं, हार्ट अटैक कैसे आ गया?