• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. So far 636 Indian citizens have been deported from America
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 28 मार्च 2025 (21:17 IST)

अब तक 636 भारतीय नागरिक अमेरिका से निर्वासित, सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी

Question and Answer in Lok Sabha
Indian citizens: सरकार ने शुक्रवार को कहा कि जनवरी 2025 से अब तक 636 भारतीय नागरिकों (Indian citizens) को अमेरिका से भारत निर्वासित किया गया है। विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह (Kirti Vardhan Singh) ने लोकसभा (Lok Sabha) में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इनमें से 341 विशेष उड़ानों से आए, 55 वाणिज्यिक उड़ानों से पनामा के रास्ते आए और 240 अलग-अलग वाणिज्यिक उड़ानों से आए। तृणमूल कांग्रेस के सांसद यूसुफ पठान ने सवाल किया था कि क्या सरकार ने अमेरिका से 18,000 अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस लाने की पेशकश की है?ALSO READ: भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास
 
सिंह ने कहा कि यह सभी देशों का दायित्व है कि यदि उनके नागरिक विदेश में अवैध रूप से रहते पाए जाते हैं तो उन्हें वापस ले जाएं। हालांकि यह उनकी राष्ट्रीयता के स्पष्ट सत्यापन के अधीन है। यह ऐसी नीति नहीं है,  जो केवल भारत द्वारा अपनाई जाती है। यह अंतरराष्ट्रीय संबंधों में आमतौर पर स्वीकृत सिद्धांत है।ALSO READ: अगले लोकसभा, विधानसभा चुनाव में 33% सीटों पर महिलाएं लड़ेगी चुनाव: शिवराज
 
उन्होंने बताया कि जनवरी, 2025 से अब तक कुल 636 भारतीय नागरिकों को अमेरिका से भारत भेजा गया है। इनमें से 341 चार्टर्ड उड़ानों से आए, 55 वाणिज्यिक उड़ानों से पनामा के माध्यम से आए और 240 अलग-अलग वाणिज्यिक उड़ानों से आए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
भारत ने वित्त वर्ष 2023-24 में 48 देशों से सोना आयात किया, सरकार ने संसद में दी जानकारी