1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. snowfall in kashmir, fog effect in these states

कश्मीर में बर्फबारी, इन राज्यों में कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

Kashmir
weather update 17 december : पहाड़ी राज्यों में ऊंचाई वाले इलाके में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से मौसम में ठंडक आ गई। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में कोहरे का असर दिखा। मौसम विभाग ने आज केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश की चेतावनी दी है। 
 
कश्मीर में बर्फबारी : एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई बारामूला जिले के गुलमर्ग में लगभग 6 इंच बर्फबारी हुई। सोनमर्ग और जोजिला में भी बर्फ गिरी।
 
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ रविवार सुबह तक जम्मू-कश्मीर को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से कुछ स्थानों पर, विशेषकर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान है। रविवार तक न्यूनतम तापमान में सुधार होगा, जिसके बाद रात के तापमान में फिर से एक से तीन डिग्री की गिरावट होने का अनुमान है।
 



दिल्ली में है मौसम : राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को भी तापमान में गिरावट का दौर जारी रहा। दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने कहा, दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत से 3 डिग्री कम है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम में औसत 2 डिग्री अधिक है।

झारखंड में 10 डिग्री गिरा तापमान : झारखंड में तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस से कम होने के कारण लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ रहा है। उत्तरी पश्चिमी हवा के कारण तापमान में यह गिरावट आई है। राज्य में अब अगले तीन दिन तक इस तापमान में किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है। 20 दिसंबर के बाद शीतलहर जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
माहवारी में छुट्टी के विरोध में स्मृति ईरानी, होने लगी बहस