1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sneha Singhi, Saugaat Upadhayay

अनोखी विदाई: दूल्हे को बैठाया पास में और खुद ‘कार ड्राइव’ कर ससुराल गई यह ‘कोलकाता की दुल्‍हन’

Sneha Singhi
शादी के बाद होने वाली दुल्‍हन की विदाई में आमतौर पर होता यह है कि दुल्हन कार की पि‍छली सीट पर बैठकर रोती है और परिवार वाले उससे गले लगते हैं, लेकिन हाल ही में जो दृश्‍य देखने को मिला, वो कुछ अलग था।

दरअसल इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि दुल्हन विदाई के समय कार की ड्राइविंग सीट पर बैठ जाती है। वहीं दूल्हा, दुल्हन की पास वाली सीट पर बैठा है।

इस दौरान दूल्हे के पापा दुल्हन को सीट थोड़ी ऊपर करने की सलाह देते हैं। इस पर दूल्हा उन्हें भरोसा दिलाता है और कहता है ‘पापा वह (दुल्हन) कार चला लेगी।’ इसके बाद दुल्हन सभी को अलविदा कहकर कार चला ले जाती है।

यह वीडियो कोलकाता का बताया जा रहा है। दुल्हन का नाम स्नेहा सिंघी है। स्नेहा ने पिछले महीने ही सौगत उपाध्याय से शादी रचाई थी। इस शादी की विदाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यह वीडियो खुद स्नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इसमें वे विदाई की रस्म के स्टीरियोटाइप ब्रेक करती दिखाई दे रही हैं।

इस वीडियो को साझा करते हुए स्नेहा ने कैप्शन में लिखा ‘ये सच में मेजदार था।’ उन्होंने ये वीडियो निडर, मजबूत और प्रेरणादायक महिलाओं को समर्पित किया है। उनके इस वीडियो को जनता काफी पसंद कर रही है। इसे अभी तक 2 लाख 69 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं 32 लाख से अधिक लोगों ने इसे अभी तक देखा है।

मीडि‍या रिपोर्ट के मुताबि‍क सौगात और स्नेहा पिछले 8 सालों से रिलेशनशिप में हैं। दोनों जब पहली बार डेट पर गए थे तो स्नेहा ने ही कार चलकर सौगात को घर छोड़ा था। बस यही वजह है कि दोनों ने सोच रखा था कि विदाई वाले दिन भी स्नेहा ही कार चलाकर सौगात को ससुराल ले जाएगी।

>
अगला लेख
इन 7 बैंकों में है आपका खाता तो हो जाएं अलर्ट, आपके लिए जरूरी खबर