1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. smriti irani on manipur viral video

मणिपुर वीडियो मामले में क्या बोलीं स्मृति ईरानी?

manipur viral video
Smriti Irani on Manipur Video: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्होंने मणिपुर में कुछ पुरुषों द्वारा 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने के वीडियो को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह से बात की है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर कहा, मणिपुर से आ रहा 2 महिलाओं के यौन उत्पीड़न का भयावह वीडियो निंदनीय और पूरी तरह अमानवीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह जी से बात की है जिन्होंने मुझे बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा आश्वस्त किया कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
 
4 मई का यह वीडियो बुधवार को सामने आने के बाद से मणिपुर के पहाड़ी क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि विरोधी पक्ष के कुछ व्यक्ति एक समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमा रहे हैं।
 
‘इंडिजीनियस ट्राइबल लीडर्स फोरम’ (ITLF) के गुरुवार को प्रस्तावित मार्च से एक दिन पहले यह वीडियो सामने आया है। थाउबल जिले के नोंगपोक सेकमई पुलिस थाने में अज्ञात सशस्त्र बदमाशों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
 
यह घटना 4 मई को कांगपोकपी जिले में हुई है और वीडियो में दिख रहा है कि पुरुष असहाय महिलाओं के साथ लगातार छेड़छाड़ कर रहे हैं और वे रो रही हैं तथा मिन्नतें कर रही हैं। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
मल्लिकार्जुन खरगे का ट्वीट, मणिपुर में खत्म हुई मानवता