शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Siddaramaiah said, Karnataka suffered a loss of Rs 5495 crore due to Prime Minister Narendra Modi
Written By
Last Modified: शनिवार, 20 मई 2023 (23:55 IST)

PM मोदी के कारण कर्नाटक को 5495 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ : सिद्धारमैया

Narendra Modi
बेंगलुरु। कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से राज्य को 5495 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ, क्योंकि 15वें वित्त आयोग की अंतरिम रिपोर्ट में उल्लिखित विशेष वैध अनुदान नहीं दिया गया।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ घंटे बाद सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य की पिछली भाजपा सरकार ने भी कर्नाटक का बकाया प्राप्त करने के लिए कुछ नहीं किया। सिद्धारमैया ने कहा, 15वें वित्त आयोग की अंतरिम रिपोर्ट में यह सिफारिश की गई थी कि कर्नाटक को 5495 करोड़ रुपए का विशेष अनुदान मिलना चाहिए, जो कर्नाटक की भाजपा सरकार ने नहीं लिया।

उन्होंने आरोप लगाया, केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे अंतिम रिपोर्ट से हटा दिया, जो कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य हैं। नरेंद्र मोदी के कारण कर्नाटक को नुकसान हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा, हम वैध रूप से 5495 करोड़ रुपए की उस अंतरिम राहत के हकदार हैं, जो कोई छोटी राशि नहीं है। यह हमारा नुकसान है। कर्नाटक की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी सहित 25 भाजपा सांसदों ने केंद्र से इस बारे में नहीं पूछा।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
Weather Update : 7 राज्यों में चलेगी धूल भरी आंधी, इन राज्यों में होगी भारी बारिश