गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Congress victory in Karnataka is a sign of nationwide wave against BJP, says MK Stalin
Written By
Last Modified: शनिवार, 20 मई 2023 (19:46 IST)

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत भाजपा के खिलाफ राष्ट्रव्यापी लहर का संकेत : एमके स्टालिन

MK Stalin
MK Stalin's statement on Congress victory in Karnataka : कर्नाटक में कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए द्रमुक अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को कहा कि दक्षिण (भारत) में जो सुबह हुई है, वह देश के बाकी हिस्सों में भी होनी चाहिए।

स्टालिन ने ट्वीट किया, माननीय सिद्धारमैया और माननीय डीके शिवकुमार को क्रमशः कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि यह धर्मनिरपेक्ष जोड़ी अपने शासन के जरिए कर्नाटक को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

स्टालिन ने कहा, दक्षिण में जो सुबह हुई है, वह पूरे भारत में होनी चाहिए और बेंगलुरु में आज का शपथ ग्रहण समारोह इस तरह के बदलाव की एक मिसाल है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
G-7 Summit : हिरोशिमा में भारतीय PM मोदी ने दुनियाभर के नेताओं से की मुलाकात, जेलेंस्की ने दिया यूक्रेन आने का न्योता, जताई मदद की उम्मीद