1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Shraddha murder case Poonawala's judicial custody extended

श्रद्धा हत्याकांड : अदालत ने पूनावाला की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ाई

Shraddha murder case
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने के आरोपी आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत की अवधि शुक्रवार को 14 दिन के लिए और बढ़ा दी। अदालत के एक सूत्र ने यह जानकारी दी। मामले की पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने पूनावाला की न्यायिक हिरासत की अवधि 13 दिन के लिए बढ़ा दी थी।
 
सूत्र ने बताया कि पूनावाला को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया। 26 नवंबर को मामले की पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने पूनावाला की न्यायिक हिरासत की अवधि 13 दिन के लिए बढ़ा दी थी।
 
पूनावाला (28) ने कथित तौर पर श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे और उन्हें शहर के अलग-अलग हिस्सों में ठिकाने लगाने से पहले 3 हफ्ते तक दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित अपने आवास पर 300 लीटर के एक फ्रिज में रखा था।(भाषा)
अगला लेख
10 साल में राष्ट्रीय पार्टी बनने जा रही AAP क्या बन पाएगी तीसरी ताकत?