1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Shiv Sena UBT first list of candidates released

Maharashtra Election : शिवसेना UBT ने जारी की पहली लिस्ट, 65 उम्मीदवारों का किया ऐलान

Uddhav Thackeray
Maharashtra Assembly Elections : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए शिवसेना उद्धव गुट ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 65 उम्मीदवारों के नाम हैं। वर्ली से आदित्य ठाकरे चुनाव लड़ेंगे। 
 
खबरों के अनुसार, शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) ने बुधवार को महा विकास अघाड़ी के बीच सीटों के विवाद के बीच 65 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। उद्धव ठाकरे गुट की ओर से बुधवार को सीटों के नामों का ऐलान किया गया है। पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को मध्य मुंबई में वर्ली विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।
संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 270 सीटों पर एमवीए में सहमति बन गई है। तीनों दल 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमत हो गए हैं। 18 सीटों पर मीटिंग के बाद चर्चा होगी।

युवा सेना नेता एवं ठाकरे के रिश्तेदार वरुण सरदेसाई शहर की बांद्रा (पूर्व) सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने अपने अधिकांश विधायकों को फिर से उम्मीदवार बनाया है जो 2022 में शिवसेना में विभाजन के बाद उद्धव ठाकरे के साथ बने रहे।
 
ठाणे की कोपरी-पंचपाखड़ी सीट पर, जहां से राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मैदान में हैं, शिवसेना (यूबीटी) ने केदार दिघे को मैदान में उतारा है। केदार दिघे दिवंगत नेता आनंद दिघे के रिश्तेदार हैं। आनंद दिघे को शिंदे का राजनीतिक गुरु माना जाता है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi -जिंनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात