dharma sangrah
Sat, 21 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Shiv Sena, Central Government, petrol, diesel

शिवसेना ने कसा तंज, क्या इसलिए बढ़ाए ईंधन के दाम?

Shiv Sena
मुंबई। शिवसेना ने आज ईंधन के बढ़े हुए दामों को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला और पूछा कि दुनियाभर में कच्चे तेल के दाम में गिरावट के बावजूद देश में उनके दाम क्या बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए जापान से लिए गए कर्ज के ब्याज को चुकाने के लिए ज्यादा रखे गये हैं। केंद्र और महाराष्ट्र में सत्तारुढ़ राजग के घटक शिवसेना ने दो दिन पहले कहा था कि ईंधन के ज्यादा दाम देश में किसानों की खुदकुशी का मुख्य कारण है।
 
शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपे संपादकीय में कहा गया, जो लोग सरकार में हैं, वह महंगाई पर बात नहीं करना चाहते और न ही दूसरों को बात करने देना चाहते हैं। ईंधन के दाम आसमान पर पहुंचने का दर्द आम आदमी झेल रहा है। सरकार में बैठे लोग अगर पिछले चार महीनों के दौरान इसके दाम में 20 बार की बढ़ोतरी का समर्थन करते हैं तो यह सही नहीं है। 
 
इससे पहले पार्टी ने केंद्रीय मंत्री अलफोंस कन्ननथानम के उस बयान को आम आदमी का अपमान बताया था और कहा था कि बिना योग्यता और लोगों से जुड़ाव वाले लोग देश चला रहे हैं। सामना के संपादकीय में आज कहा गया है कि जो लोग यह कह रहे हैं कि पिछली सरकार मौजूदा सरकार से बेहतर थी, उन्हें दोषी ठहराया गया है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
इंदौर हाईकोर्ट की कैंटीन में आग