suvichar
Mon, 12 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol-Diesel Case, Central Government, Congress

पेट्रोल-डीजल मामले में सरकार को घेरेगी कांग्रेस

Petrol-Diesel Case
चंडीगढ़। कांग्रेस पेट्रोल-डीज़ल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को संसद के आगामी सत्र में घेरेगी। 
        
पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता की गाढ़ी कमाई से अपनी तिजोरियां भर रही है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल की कीमतें 104 डॉलर प्रति बैरल से घटकर आधी से भी कम लगभग 50 डॉलर प्रति बैरल तक आ चुकी हैं, लेकिन केंद्र लगातार तेल की कीमतें बढ़ाए  जा रही है। 
        
उन्होंने कहा कि तेल की कीमतें जहां कम होनी चाहिए थीं वहीं केंद्र इस पर 11 बार एक्साइज़ ड्यूटी बढ़ा चुका है और उसे आम जनता की कोई परवाह नहीं है। 
        
कांग्रेस नेता ने कहा कि श्रीलंका भारत से ही तेल का आयात करता है लेकिन वह इसे अपने यहां 50 रुपए प्रति लीटर से भी कम कीमत पर बेच रहा है लेकिन केंद्र सरकार जनता पर बोझ डालकर अपनी तिजोरियां भर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी संसद के आगामी सत्र में इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरेगी। (वार्ता)
 
ये भी पढ़ें
देवास में पांच सौ के नोट की छपाई बंद