1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Shatrughan Sinha attacks Modi on Smriti Irani

शत्रुघ्न सिन्हा का पीएम मोदी पर हमला, टीवी एक्ट्रेस को HRD मंत्री बनाना कहां तक उचित है?

Shatrughan Sinha
पटना। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा मोदी सरकार पर एक बार फिर जमकर हमला बोला है। इस बार उनके निशाने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मंत्री बनाना प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है, मगर क्या किसी टीवी एक्ट्रेस को सीधे मानव संसाधन विकास मंत्रालय की जिम्मेदारीरी देना कहां तक उचित है?
 
सिन्हा ने एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में कहा कि भाजपा में पहले लोकशाही थी और अब यहां तानाशाही है। उन्होंने भाजपा को अपनी पार्टी बताते हुए कहा कि उन्होंने कभी पार्टी के खिलाफ नहीं बोला, अब भी पार्टी के खिलाफ नहीं बोल रहे हैं, बल्कि पार्टी को आइना दिखा रहे हैं। 
 
उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सराहना करते हुए कहा कि राहुल में बहुत कम समय में जो परिपक्वता आई है, उसे अन्य पार्टी के अध्यक्षों को भी सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं जवाहरलाल नेहरू से लेकर सोनिया गांधी तक का प्रशंसक रहा हूं और अब राहुल का भी प्रशंसक हूं।
अगला लेख
घर में लगी आग, जिंदा जल गई दुल्हन और उसकी 5 सहेलियां