बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Shashi Tharoor trolled on Social media
Written By
Last Modified: मंगलवार, 24 सितम्बर 2019 (11:12 IST)

मोदी पर हमले के चक्कर में थरूर ने कर दी 3 गलतियां, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

Shashi Tharoor
नई दिल्‍ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के चक्कर किया गया एक ट्वीट में खासा महंगा पड़ गया। इस ट्वीट में 1-2 नहीं, 3 बड़ी गलतियां कर दी। इन गलतियों की वजह से वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं। 
 
ट्विटर पर उन्‍होंने नेहरू और इंदिरा गांधी की एक तस्‍वीर शेयर करते हुए तीन गलतियां कर दीं। इस पर लोग भड़क गए। हालांकि बाद में उन्होंने अपने ट्वीट में थोड़ा सुधार किया। हालांकि इसके बाद भी उन्‍होंने एक गलती ठीक नहीं की।
 
शशि थरूर ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की एक तस्‍वीर शेयर की। इसमें उन्‍होंने लिखा, 'ये 1954 में अमेरिका की तस्‍वीर है, जहां पर भारी भीड़ ने उनका शानदार स्‍वागत किया था। इस भीड़ जुटाने के लिए उस समय किसी स्‍पेशल पीआर कैंपेन की जरूरत नहीं पड़ी थी।
 
शशि थरूर इस तस्‍वीर के माध्‍यम से अमेरिका में हुए 'होउडी मोदी' कार्यक्रम पर अप्रत्‍यक्ष रूप से तंज कस रहे थे। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लोगों ने संदर्भों का हवाला देते हुए बताया कि ये तस्‍वीर अमेरिका की नहीं बल्कि रूस की है। दूसरी गलती इसके समय को लेकर हुई। इंदिरा गांधी अपने पिता जवाहरलाल नेहरू के साथ 1954 में नहीं, 1956 में रूस गई थीं। यह तस्वीर उस समय खिची गई थी।
 
इतना ही नहीं, थरूर ने अपने ट्वीट में इंदिरा गांधी को इंडिया गांधी लिख दिया। इन 3 गलतियों की वजह से कांग्रेस नेता थरूर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। 
ये भी पढ़ें
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मोदी और ट्रंप आज करेंगे द्विपक्षीय बैठक