1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Shashi Tharoor stand up comedy

'कॉमेडियन' शशि थरूर ने छुड़ाए सबके छक्के..!

Shashi Tharoor
राजनेता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और गंभीर वक्ता शशि थरूर यदि आपको कॉमेडी करते नजर आएं तो कैसा लगेगा? निश्चित ही यह भी आपको कॉमेडी जैसा लगेगा। मगर यह हकीकत है।  
 
दरअसल, अमेजन ओरिजिनल सीरीज 'वन माइक स्टैंड' में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कॉमेडी करते नजर आएंगे। इनके साथ एक्ट्रेस ऋचा चड्‍ढा, तापसी पन्नू और म्यूजीशियन विशाल ददलानी नजर आएंगे। शशि थरूर ने एक छोटा-सा वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि मेरे स्टैंडअप कॉमेडी का पूर्वावलोकन। इसे उस कार्यक्रम का ट्रेलर भी कह सकते हैं।

इस वीडियो में शशि थरूर का अलग ही अंदाज दिखाई दे रहा है। वे कहते हैं कि मेरा बचपन भी आप ही लोगों की तरह था। मेरे पैरेंट्‍स भी घर में किसी मेहमान के आने पर यही कहते थे कि शशि, अंकल को अंग्रेजी बोलकर सुनाओ ना! 
 
इसी तरह उन्होंने कहा कि मैं एक रेस्टारेंट में खाना खाने गया और मैंने सीजर सलाद की मांग, इस एक महिला ने कहा कि ओह! शशि हमेशा शेक्सपियर को कोट करते हैं। हालांकि मुझे आज तक सलाद का इंतजार है। दरअसल, सीजर शेक्सपीयर के नाटक के एक पात्र का नाम भी है। 
 
अगला लेख
Bangladesh की टीम एक दिन में 100 अंडे खा गई, खाने में मांगी 3 तरह की मछली