1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Shashi Tharoor, actor Shashi Kapoor, passed away

लोगों ने समझा शशि थरूर नहीं रहे...

Shashi Tharoor
नई दिल्ली। लोकप्रिय फिल्म अभिनेता शशि कपूर के निधन की खबरों के बीच कुछ लोगों ने जल्दबाजी में यह समझ लिया कि कांग्रेस नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर नहीं रहे। 
 
स्वयं शशि थरूर ने ट्‍वीट कर कहा है कि उनके ऑफिस में भी फोन आए, जिसमें मेरे निधन को लेकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई थीं। जबकि स्वयं शशि थरूर ने कपूर के निधन पर ट्‍विटर पर दुख जताया था। जहां से जानकारी सामने आई, उस पर निशांतसिंह नामक व्यक्ति ने ट्‍वीट कर कटाक्ष किया कि क्या फूंक के बैठे हो भाई? 
इतनी जल्दबाजी क्यों? : चाहे सोशल मीडिया और या फिर परंपरागत मीडिया, किसी के निधन को लेकर इतनी जल्दबाजी क्यों? क्यों धैर्य नहीं है, कि सही जानकारी आने तक उसकी प्रतीक्षा करें। यदि आप दो मिनट पहले किसी की मौत पर शोक प्रकट कर देंगे तो क्या हो जाएगा? परंतु यही जानकारी यदि गलत होगी तो संबंधित व्यक्ति को इससे कितनी पीड़ा होगी।
अगला लेख
काजीगुंड में सेना के काफिले पर हमला, 3 जवान जख्मी