1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Sharad Yadav attacks Yogi Adityanath

शरद यादव बोले-योगी का काम घंटा बजाना है, वे घंटा बजाएं

Sharad Yadav
नई दिल्ली। जनता दल यू के पूर्व नेता शरद यादव ने भाजपा और योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि योगी का काम घंटा बजाना है, वे घंटा बजाएं। 
 
यादव ने कहा कि उनकी राम मंदिर में कोई आस्था नहीं है। वे सिर्फ जिंदा इंसान की पूजा करते हैं। यादव ने कहा कि जब संविधान में पूजा करने का नहीं लिखा है तो मैं पूजा क्यों करूं। 
 
शरद यादव ने कहा कि महागठबंधन में नेतृत्व सामूहिक होगा। लोकसभा चुनाव के बाद तय किया जाएगा कि प्रधानमंत्री कौन होगा। 
 
केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए यादव ने कहा कि ये अद्भुत और अलबेली सरकार है। नोटबंदी और जीएसटी ने देश को 20 साल पीछे कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के कदम ने बैंकों को तबाह और बर्बाद कर दिया गया। उन्होंने केन्द्र सरकार पर कश्मीर की बर्बादी का भी आरोप लगाया।
अगला लेख
रुपया 19 माह के निम्नतम स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 30 पैसे गिरा