सम्बंधित जानकारी
- क्या जगन्नाथ मंदिर रत्न भंडार में है गुप्त सुरंग, खुला राज
- कानून में प्रतिबंधात्मक वैधानिक प्रावधान अदालतों को आरोपी को जमानत देने से नहीं रोकते : उच्चतम न्यायालय
- अर्थव्यवस्था में तेजी के संकेतों से हुई दूसरी तिमाही की शुरुआत : आरबीआई
- कावड़ यात्रा मार्ग से संबंधित आदेश पर ओवैसी ने कहा- उप्र सरकार अस्पृश्यता को बढ़ावा दे रही
- Oman तट के पास पलटे तेल टैंकर से 8 भारतीय नाविक सुरक्षित, एक की मौत
Microsoft सर्वर ठप होने से दुनियाभर में हड़कंप, इन सेवाओं पर पड़ा असर
Microsoft server : माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप होने से दुनियाभर में हड़कंप मच गया। विमान, रेल, अस्पताल, स्टॉक एक्सचेंज समेत कई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई। कई स्थानों पर बैंक, मीडिया और रेल सेवाएं भी इससे बुरी तरह प्रभावित हुई।
दुनियाभर में विमान कंपनियों के सर्वर ठप होने से हाहाकार मच गया। इस वजह से कई कंपनियों की उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई। सर्वर नहीं चलने से एयरपोर्ट पर चेक-इन सिस्टम में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारत ही नहीं जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में सर्वर ठप की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
तकनीकी खराबी की वजह से दुनियाभर के एयरपोर्ट पर हाहाकार मच गया। विमान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई। टिकट बुकिंग से लेकर चेकिंग तक सभी काम ठप हो गए। यात्री एयरपोर्ट पर परेशान हो रहे हैं। कोई भी यह बताने की स्थिति में नहीं है कि समस्या से कब तक निजात मिल सकेगी।
इस बीच स्पाइस जेट ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि हम वर्तमान में अपने सेवा प्रदाता के साथ तकनीकी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिससे बुकिंग, चेक-इन और बुकिंग कार्यक्षमताओं सहित ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। परिणामस्वरूप, हमने हवाई अड्डों पर मैन्युअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाएँ सक्रिय कर दी हैं।
#ImportantUpdate: We are currently experiencing technical challenges with our service provider, affecting online services including booking, check-in, and manage booking functionalities. As a result, we have activated manual check-in and boarding processes across airports. We…
— SpiceJet (@flyspicejet) July 19, 2024
कंपनी ने कहा कि हम आगामी यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे काउंटरों पर चेक-इन पूरा करने के लिए समय से पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें।
बंद हुए कंप्यूटर और लैपटॉप : बताया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट में शुक्रवार सुबह करीब 12 बजे तकनीकी गड़बड़ी देखी गई है। इसका असर कई बड़ी कंपनियों में दिखा। इन कंपनियों में दोपहर करीब बारह बजे कई कर्मचारियों के लैपटॉप और कंप्यूटर अपने आप बंद हो गए। ये गड़बड़ी लगातार काफी देर तक देखने को मिली। इस बीच कई बार कर्मचारी के कंप्यूटर और लैपटॉप रीस्टार्ट तो हुआ लेकिन इसके कुछ देर बाद ही एक बार फिर शट डाउन हो गया।
