1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Security tightened outside Afghan Embassy in Delhi

दिल्ली में अफगानिस्तान के दूतावास के बाहर सुरक्षा हुई सख्‍त

Afghanistan
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मध्य दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित अफगानिस्तान के दूतावास के बाहर सोमवार को सुरक्षा कड़ी कर दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई अफगान नागरिक दूतावास आए थे और उसके बाहर कुछ मीडियाकर्मी भी एकत्र हो गए थे। उन्होंने बताया, उन्हें नियंत्रित करने और स्थिति सामान्य रखने के लिए दूतावास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। हालांकि हमारे पास किसी तरह के खतरे की कोई गुप्त सूचना नहीं है।

अफगान नागरिक फरहान ने कहा, मैं यहां अपने पासपोर्ट का नवीकरण कराने आया था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अफगानिस्तान में स्थिति बहुत खराब है। मेरा परिवार और रिश्तेदार वहां हैं और मुझे उनकी चिंता है। तालिबान ने मेरे पिता की हत्या कर दी थी।

एक अन्य अफगान नागरिक ने कहा कि उनका परिवार काबुल में रहता है और देश के तालिबान के कब्जे में जाने के बाद से वे सभी चिंतित हैं।(भाषा)
अगला लेख
अफगानिस्तान संकट पर पाकिस्तान ने लगाया भारत पर यह आरोप...