• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. second day of opposition meeting live updates
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 1 सितम्बर 2023 (16:44 IST)

हम एकजुट हैं तो भाजपा का जीतना नामुमकिन : राहुल गांधी (Live Updates)

INDIA गठबंधन में 13 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी बनी, जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया स्लोगन

INDIA
Opposition meeting : मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक का आज दूसरा दिन है। बैठक में 28 दलों के 60 नेता शामिल हो रहे हैं। बैठक से जुड़ी हर जानकारी...


04:40 PM, 1st Sep
Rahul Gandhi

तो भाजपा का जीतना नामुमकिन : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- हम सब अपने मतभेद भुलाकर एक हुए हैं। विपक्ष एक है तो भाजपा का जीतना नामुमकिन है। जो दल मंच पर हैं वे 60 प्रतिशत लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इंडिया गठबंधन भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेगा। मुझे विश्वास है कि गठबंधन भाजपा को हराएगा। लद्दाख में मैंने देखा चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया। लद्दाख के लोगों ने कहा कि चीन ने हमारी जमीन छीन ली। चीन पर मोदीजी सच छिपा रहे हैं। वे चीन पर छूठ बोल रहे हैं। हम गरीबों और किसानों को साथ लेकर चलेंगे। गठबंधन के बीच अब सीटों के बंटवारे पर भी चर्चा होगी। 
 
देश के सामने कई समस्याएं : शरद पवार ने कहा कि आज देश के सामने कई समस्याएं हैं। इंडिया की बैठक में सारे नेताओं ने देश की समस्याओं पर बात की। देश के 28 दल एक साथ चर्चा कर रहे हैं। अलग-अलग राज्यों की अलग अलग समस्याएं हैं। 

04:14 PM, 1st Sep
-प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- आज तय हुआ है कि अब नियमित रूप से जगह-जगह जाकर हम अपना प्रचार-प्रसार का काम करेंगे। अब सभी पार्टियां एकजुट होकर काम कर रही हैं, जिसका नतीजा होगा कि जो केंद्र में हैं, वे अब हारेंगे।
-दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- इंडिया 140 करोड़ लोगों का गठबंधन। मोदी सरकार सबसे अंहकारी सरकार। युवाओं के पास रोजगार नहीं। 21वीं सदी के लिए भारत एकजुट। बड़ी ताकतें इंडिया को तोड़ने में जुटी। 
-राजद नेता लालू यादव बोले- हमारे एक ना होने का फायदा मोदी को मिला। मुझे खुशी है कि हम एक हो गए। देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं। देश में गरीबी और महंगाई बढ़ रही है। हम मोदी को हटाकर ही दम लेंगे। 

03:52 PM, 1st Sep
प्रेस कॉन्फ्रेस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, बैठक में कई पहलुओं पर चर्चा हुई। महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ लड़ना है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के खिलाफ काम करती है। पीएम मोदी 100 रुपए बढ़ाते हैं, 2 रुपए कम करते हैं। वे उद्योगपतियों के साथ सरकार चलाते हैं। ED, CBI का दुरुपयोग किया जा रहा है। मणिपुर जल रहा था तो स्पेशल सेशन क्यों नहीं। चीन के मुद्दे और नोटबंदी पर स्पेशल सेशन क्यों नहीं। सत्र बुलाने का एजेंडा क्या है किसी को नहीं पता।

03:43 PM, 1st Sep
India की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा- इंडिया मजबूत होता जा रहा है। हमारी एकता से विरोधियों में घबराहट। भयमुक्त भारत के लिए सभी लोग इकट्ठा। चुनाव में तानाशाही, भ्रष्‍टाचार से लड़ेंगे। मित्र परिवारवाद नहीं चलने देंगे। इंडिया और भारत को जिताएंगे।

02:24 PM, 1st Sep
मुंबई में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक में प्रस्ताव पारित, हम लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने का संकल्प लेते हैं। INDIA गठबंधन में 13 सदस्यीय कोऑडिनेशन कमेटी बनी। केसी वेणुगोपाल, शरद पवार, हेमंत सोरेन, तेजस्वी यादव, अभिषेक बनर्जी, राघव चड्ढा, ललन सिंह, उमर अबदुल्ला, महबूबा मुफ्ती, डी राजा, स्टालिन, संजय राउत और जावेद खान इसके सदस्य। अब तक नहीं किया संयोजक का फैसला। जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया इसका स्लोगन।

12:44 PM, 1st Sep
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन की दूसरे दिन की बैठक में भाग लेने से पहले शुक्रवार को सुबह अपनी आंखों की जांच के लिए यहां एक नेत्र चिकित्सालय गए। राहुल गांधी अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ सुबह आठ बज कर करीब 35 मिनट पर दक्षिण मुंबई में पेडर रोड पर रूसी संस्कृति केंद्र के पास स्थित ‘बानाजी आईकेयर’ गए और लगभग 10 बजे वहां बाहर निकले। कांग्रेस नेता ने इस आईकेयर सेंटर के चिकित्सा निदेशक से मुलाकात की और वहां जांच कराई।

12:28 PM, 1st Sep
INDIA गठबंधन ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए ISRO को बधाई दी।
विपक्ष के INDIA गठबंधन के नेताओं ने अपनी बैठक से पहले एक ग्रुप फोटो के लिए पोज दिया।

11:45 AM, 1st Sep
मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक शुरू हुई।
बैठक से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, हम भारत की भलाई के लिए लड़ रहे हैं।

11:10 AM, 1st Sep
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने पहुंचे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारुख अबदुल्ला भी विपक्षी दलों की बैठक में पहुंचे।

10:41 AM, 1st Sep
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के नेता अनिल देसाई ने कहा, एक राष्ट्र, एक चुनाव, चाहे जो भी अवधारणा हो, उसे विभिन्न राजनीतिक दलों के सामने रखने की जरूरत है और फिर विचार, योगदान, विचार-विमर्श और चर्चा होगी और फिर निर्णय आएगा। 

07:57 AM, 1st Sep
आज की बैठक में गठबंधन के संयोजक और लोगो पर फैसला हो सकता है।

07:57 AM, 1st Sep
I.N.D.I.A की पहले दिन की बैठक में 11 सदस्यीय समन्वय समिति बनाने पर सहमति बनी। तय किया गया कि समिति हर राज्य का दौरा कर वहां के राजनीतिक हालात का अध्ययन करेगी। उसके बाद सीट बंटवारे पर फैसला किया जाएगा।

07:56 AM, 1st Sep
बैठक में न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने दावा किया कि वे संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए साथ आए हैं।

07:56 AM, 1st Sep
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, अरविंद केजरीवाल सहित छह मुख्यमंत्री और 28 दलों के 60 से ज्यादा नेता शामिल हुए।
ये भी पढ़ें
मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार