1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Searching for pieces of Shraddhas body in the forest of Mehrauli
Written By
पुनः संशोधित मंगलवार, 15 नवंबर 2022 (13:19 IST)

श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों की जंगल में तलाश, दूसरी लड़की को भी ढूंढ रही है पुलिस

नई दिल्ली। दिल्ली के बहुचर्चित श्रद्धा मर्डर केस (shraddha murder case) में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस बीच, पुलिस आरोपी आफताब को महरौली के जंगल लेकर पहुंची और वहां करीब ढाई घंटे तक जांच और तलाशी की। अभी तक श्रद्धा के शरीर के 13 टुकड़े पुलिस बरामद कर चुकी है। पुलिस को उस हथियार की भी तलाश है, जिससे श्रद्धा के 35 टुकड़े किए गए। 
इस बीच, पुलिस को दूसरी लड़की की भी तलाश है, जिसे वह फ्लैट पर लेकर आता था। कहा जा रहा है कि जिस समय फ्रीज में श्रद्धा के टुकड़े रखे गए थे, उसी दौरान आफताब दूसरी लड़की के साथ फ्लैट में रंगरेलियां मनाता था। पुलिस के डेटिंग ऐप के जरिए आफताब श्रद्धा के संपर्क में आया था। दूसरी लड़की को भी उसने ऐप के जरिए ही फंसाया था। हालांकि पुलिस को अब तो दूसरी लड़की के बारे में जानकारी ‍नहीं मिली है। 
 
पुलिस ने मंगलवार को आफताब को साथ लेकर महरौली के जंगल में श्रद्धा के शरीर के बाकी अंगों की तलाश की। हालांकि अभी इस बाद का खुलासा नहीं हुआ है कि पुलिस को वहां से क्या मिला। ढाई घंटे की तलाशी के बाद पुलिस आफताब को महरोली थाने भी लेकर गई।  
कॉमन फ्रेंड्‍स से होगी पूछताछ : दूसरी लड़की के बारे में जानकारी हासिल करने के ‍लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। दिल्ली पुलिस इस सिलसिले में डेटिंग ऐप को चिट्‍ठी भी लिखेगी। पुलिस श्रद्धा और आफताब के कॉमन फ्रेंड्स के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। उनसे पूछताछ भी की जाएगी। जांच में यह भी सामने आया है कि श्रद्धा ने मुंबई यूनिवर्सिटी से बीएमएम का फॉर्म भरा था। 
 
गूगल सर्च से सामने आया खौफनाक सच : जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आफताब ने गूगल सर्च के माध्यम से शव को काटने और खून के छींटे मिटाने के तरीके भी खोजे थे। 
 
मिशन लव जिहाद : दूसरी ओर, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में मुस्लिमों का मिशन लव जिहाद चल रहा है। दिल्ली की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हिन्दू लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनकी हत्या की जा रही है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
ये भी पढ़ें
जब हम ‘सर तन से जुदा’ जैसे नारे को गलत कहते हैं, तो हमें एंटी मुस्‍लिम कहा जाता है