सम्बंधित जानकारी
- G-20 में पीएम मोदी बोले, पूरी दुनिया में आवश्यक वस्तुओं का संकट (Live Updates)
- जी20 में भारतः विश्व के महारथियों के बीच क्या हासिल कर पाएंगे मोदी?
- नड्डा का बड़ा बयान- चुनाव बाद वादे भूल जाते थे नेता, पीएम मोदी ने शुरू की रिपोर्ट कार्ड की राजनीति
- G20 Summit 2022 : शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली पहुंचे PM मोदी, क्या जिनपिंग से होगी बात?
- पीएम मोदी के भाई ने AAP के बारे में कही ये बात, कहा- हम बेवकूफ नहीं हैं
G-20 में पीएम मोदी बोले, पूरी दुनिया में आवश्यक वस्तुओं का संकट
बाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वार्षिक जी20 शिखर सम्मेलन के एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है, पूरी दुनिया में आवश्यक वस्तुओं का संकट है। कोविड-19 वैश्विक महामारी के बाद एक नई विश्व व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी हमारे कंधों पर है।
प्रधानमंत्री मोदी ने जलवायु परिवर्तन, कोविड-19 वैश्विक महामारी और यूक्रेन संकट का जिक्र करते हुए वैश्विक स्तर पर चुनौतीपूर्ण वातावरण के बीच संयुक्त राष्ट्र की भूमिका के बारे में कहा कि उसके जैसी बहुपक्षीय संस्थाएं वैश्विक चुनौतियों से निपटने में असफल रही हैं।
उन्होंने कहा कि हर देश के गरीब नागरिकों के लिए चुनौतियां अधिक हैं। उनके लिए रोजमर्रा की जिंदगी पहले से ही एक संघर्ष थी।PM @narendramodi attends the #G20Indonesia Working Session on food & energy security.
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) November 15, 2022
In his intervention, underlined the criticality of resilient supply chains for food, fertilisers & energy, and the need for affordable finance for smooth energy transition for the Global South. pic.twitter.com/ZZ4XVoOG8b
मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि जब अगले साल बुद्ध और गांधी की धरती पर जी-20 की बैठक होगी, तो हम सभी एकसाथ विश्व को शांति का कड़ा संदेश देंगे। मैंने बार-बार कहा है कि हमें यूक्रेन में युद्ध-विराम और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का तरीका तलाशना होगा। विश्व में शांति, सद्भाव और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और सामूहिक कदम उठाना समय की मांग है।
Edited by : Nrapendra Gupta
