सम्बंधित जानकारी
- सरकार की सफाई, रिजर्व बैंक से नहीं मांगे 3.6 लाख करोड़
- कांग्रेस का बड़ा हमला, नोटबंदी कालेधन को सफेद करने का घोटाला
- नरेन्द्र मोदी का बड़ा हमला, अब शहरों में बड़े घरों में रहते हैं नक्सलवादी...
- Intelligence Bureau में नौकरी करना चाहते हैं तो जल्दी करें, 1000 से ज्यादा पद
- सीवीसी के समक्ष पेश हुए सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा
SBI के सर्वर में गड़बड़ी, सरकारी कर्मचारियों के खाते में आ गई डबल सैलरी
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक 31 अक्टूबर से देश भर में एटीएम से कैश निकालने की सीमा को 40 हजार से घटाकर 20 हजार कर दिया है। इस बीच एसबीआई का सर्वर डाउन होने से पंजाब के कुछ सरकारी कर्मचारियों के खाते में डबल सैलरी आ गई।
बैंक के कर्मचारियों के मुताबिक, पंजाब सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए थे कि वे अपने कर्मचारियों को इस बात की सूचना दें कि कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण उनके बैंक खातों में दोगुना वेतन पहुंच गया है। इसके बाद सरकार ने कर्मचारियों को एक सर्कुलर जारी कर कहा कि वे अपने खातों से अतिरिक्त वेतन न निकालें।
इस बीच कई खातों से अतिरिक्त रकम की रिटर्न एंट्री करा ली गई, लेकिन खातों की संख्या बहुत अधिक होने के कारण बैंक बचे हुए खातों को सील कराने जा रहा है।
बैंक ने कर्मचारियों से कहा हैं कि अगर लोगों ने अपने खातों में आई अतिरिक्त राशि को निकाल लिया है, तो उसे अपने विभाग के कैशियर के पास जमा कराएं, वर्ना ब्याज सहित उस राशि की भरपाई करनी होगी।
