गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. SBI gives special facility to their employees
Written By
Last Modified: मुंबई , बुधवार, 8 मार्च 2017 (08:35 IST)

एसबीआई ने अपने कर्मचारियों को दी यह विशेष सुविधा...

एसबीआई ने अपने कर्मचारियों को दी यह विशेष सुविधा... - SBI gives special facility to their employees
मुंबई। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपने कर्मचारियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। इससे बैंक के कर्मचारी अपने घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) कर सकते हैं।
 
बैंक के निदेशक मंडल ने हाल में अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम नीति को मंजूरी दी है। इसके जरिये बैंक के कर्मचारी मोबाइल उपकरणों के जरिये घर से काम कर सकते हैं जिससे किसी तात्कालिक जरूरत को पूरा किया जा सके।
 
बैंक ने बयान में कहा कि वह मोबाइल कंप्यूटिंग प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करेगा और उसका सभी उपकरणों पर नियंत्रण रहेगा जिससे मोबाइल उपकरणों पर डेटा और एप्लिकेशंस को सुरक्षित रखा जा सके और उनका प्रबंधन किया जा सके। (भाषा)
 
ये भी पढ़ें
पाक में अशांति के लिए भारत जिम्मेदार नहीं: रिजिजू