• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Kiren Rijiju dismisses charge of India creating unrest in Pakistan
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 8 मार्च 2017 (08:44 IST)

पाक में अशांति के लिए भारत जिम्मेदार नहीं: रिजिजू

Kiren Rijiju
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि भारत पाकिस्तान से आने वाले आतंकवाद का शिकार है और पाकिस्तानी मंत्री के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया कि भारत पड़ोसी देश में अशांति फैला रहा है। उन्होंने कहा, भारतीय बल कभी भी बिना उकसावे के किसी पर गोली नहीं चलाते।
 
गृह राज्य मंत्री ने कहा, 'भारत और अफगानिस्तान दोनों पाकिस्तान से आने वाले आतंकवाद के पीड़ित हैं।' रिजिजू का यह बयान पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की उस टिप्पणी के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि पाकिस्तान में अशांति फैलाने के लिए भारत और अफगानिस्तान ने हाथ मिला लिया है।
 
आसिफ ने कहा कि भारत द्वारा कथित तौर पर बिना उकसावे के गोलीबारी और नियंत्रण रेखा पर संघषर्विराम के उल्लंघन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इन आरोपों पर जवाब देते हुए रिजिजू ने कहा कि भारतीय बल कभी भी बिना उकसावे के गोली नहीं चलाता। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
दिल्ली में बेरोजगारी में खासी वृद्धि