1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Satta market trend, BJP has an edge in UP

सट्‍टा बाजार में भी UP में भाजपा को बढ़त, जानिए BJP और SP को मिल सकती हैं कितनी सीटें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
नई दिल्ली। एक्जिट पोल में पांचों ही राज्यों के रुझान में सामने आ चुके हैं। देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने की अटकलों हैं। अब सट्‍टा बाजार के रुझान सामने आ गए हैं।
 
सट्‍टा बाजार के ये भाव सातवें चरण के मतदान के हैं। फलौदी सट्‍टा बाजार के मुताबिक भाजपा को इस बार 220 से 245 सीटें मिल सकती हैं, जबकि समाजवादी पार्टी की सत्ता में लौटने की उम्मीदें इस बार भी पूरी नहीं होने जा रही हैं। सपा को 90 से 115 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
 
मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई और गुजरात के शेयर बाजार भी यूपी में एक बार फिर भाजपा की सरकार बना रहे हैं। हालांकि सबसे ज्यादा सीटें फलौदी सट्‍टा बाजार ही दे रहा है। एक जानकारी के मुताबिक यूपी चुनाव की हार-जीत पर सट्‍टा बाजार में 300 करोड़ से ज्यादा लग चुके हैं। 

डिस्क्लेमर : खबर सट्टा बाजार के सुत्रों से बनाई गई है। हम इसकी सत्यता की पुष्‍टि नहीं करते हैं।
अगला लेख
कराची में मारा गया कंधार विमान अपहरण में शामिल आतंकी