1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Sanjay Nirupam Tweets Karnataka Governor Vajubhai Vala

संजय निरूपम ने राज्यपाल की तुलना कुत्ते से की, बाद में हटाया ट्वीट

Sanjay Nirupam
मुंबई। मुंबई कांग्रेस के प्रमुख संजय निरूपम ने एक ट्वीट में कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला की तुलना कुत्ते से की लेकिन बाद में सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की आलोचना के बाद उसे हटा दिया। हिन्दी में किए गए ट्वीट में निरूपम ने कहा था कि वाला भाजपा के वफादार कुत्ते की तरह है।  कांग्रेस नेता ने बाद में ट्विटर पर माफी मांगी। 
 
उन्होंने ट्वीट किया कि वजुभाई वाला इंसान हैं। मैं उन्हें कुत्ता कैसे कह सकता हूं। लेकिन हां वफादारी दिखाने में उन्होंने कुत्ते को भी पीछे छोड़ दिया है। बहरहाल , अगर मेरी टिप्पणी पसंद नहीं आई तो मैं माफी मांगता हूं। निरूपम ने कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल को माफी मांगनी चाहिए जिन्होंने लोकतंत्र की ‘हत्या’ का कोई अवसर नहीं छोड़ा है। (भाषा)
अगला लेख
मौसम अपडेट : टला नहीं खतरा, इन राज्यों में तबाही मचा सकता है तूफान