Sat, 25 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Sanjay Nirupam

मोदी का दौरा, संजय निरुपम नजरबंद

Sanjay Nirupam
मुंबई। मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति (एमआरसीसी) के अध्यक्ष संजय निरुपम को शनिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम पूरा होने तक शहर पुलिस ने घर पर नजरबंद रखा है।
 
शहर पुलिस ने निरुपम को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम संपन्न होने तक पश्चिम उपनगर स्थित अपने आवास से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा है।
 
एमआरसीसी ने केन्द्र की नीतियों के खिलाफ अपराह्न में बांद्रा-कुर्ला परिसर में मौन जुलूस निकाला। निरुपम ने कहा कि हालांकि उन्हें घर पर नजरबंद रखा गया है, लेकिन वह मौन जुलूस निकालेंगे। इस बीच निरुपम हाउस के बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
चाय बागान श्रमिकों का वेतन फंसा नोटबंदी में