मुस्लिम आरक्षण पर भड़के संबित पात्रा, राहुल गांधी को कहा आलमगीर राहुलजेब
भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि शहजादे कभी जहांपनाह नहीं बन पाएंगे। शहजादे के ख्वाब अधूरे ही रह जाएंगे।
Sambit Patra on Rahul Gandhi : भाजपा नेता संबित पात्रा ने राहुल गांधी को राजनीतिक रूप से अनफिट बताते हुए उन्हें नया नाम आलमगीर राहुलजेब नाम दिया। उन्होंने कहा कि शहजादे कभी जहांपनाह नहीं बन पाएंगे। शहजादे के ख्वाब अधूरे ही रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि आलमगीर राहुल गांधी मुस्लिम तुष्टिकरण की रास्ते पर हैं। उनके अरमान चार फीसदी आंसुओं में नहीं, बल्कि 100 फीसदी आंसुओं में बह जाएंगे।
संबित पात्रा ने कहा कि कर्नाटक की असेंबली में आज एक बिल पारित हुआ है। इसके अनुसार सरकारी ठेकों में मुसलमानों को 2 करोड़ रुपये तक टेंडर में 4 फीसदी आरक्षण मिलेगा। ये आरक्षण ओबीसी कैटेगरी 2B से दिया गया है। यानी ओबीसी और पिछड़ों के अधिकारों में सेंधमारी हुई है।
उन्होंने दावा किया कि सिद्धारमैया सरकार ने ये राहुल गांधी के कहने पर किया है। केटीपीपी नाम का ये बिल तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है। आरक्षण का खेल 4 प्रतिशत से शुरू हुआ है। आगे चलकर ये 100 प्रतिशत तक किया जा सकता है। कांग्रेस जिहाद की राजनीति कर रही है।
राहुल गांधी के कहने पर कर्नाटक सरकार ने OBC समाज का हक मारकर सरकारी ठेके में मुसलमानों को 4 प्रतिशत आरक्षण दिया है।
— Sambit Patra (@sambitswaraj) March 21, 2025
कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने राहुल गांधी के दिशा-निर्देशन में जो यह निर्णय लिया है, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है।
ये कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि कहीं न कहीं… pic.twitter.com/2J5aXpJb7S
भाजपा सांसद ने कहा कि कर्नाटक का बजट 'मुस्लिम बजट' है। इसमें इमामों को 6000 रुपए भत्ता, 150 करोड़ रुपए वक्फ के लिए, बेंगलुरु में हज भवन का विस्तार, मुस्लिमों को विवाह के लिए 50 हजार की मदद, उर्दू स्कूलों के 100 करोड़, मुस्लिम कल्चरल प्रोग्राम के लिए 50 लाख, मुस्लिम बाहुल्य इलाके में आईटीआई कॉलेज, मुस्लिम स्टूडेंट के लिए 50 फीसदी फीस छूट, मुस्लिम छात्राओं के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग, मुस्लिम कॉलोनी के लिए एक हजार करोड़ रुपए दिए गए।
edited by : Nrapendra Gupta

