भाजपा नेता संबित पात्रा बोले, 'जय पाकिस्तान यात्रा' जैसी लग रही है कांग्रेस की 'जय हिंद यात्रा'
पात्रा ने कहा कि कांग्रेस सशस्त्र बलों का मनोबल गिराने का प्रयास कर रही है
Sambit Patra attacks Congress : भारतीय जनता पार्टी ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष के बाद सरकार पर कांग्रेस नेताओं के सवालों और कटाक्षों को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दल पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी की जय हिंद यात्रा असल में जय पाकिस्तान यात्रा जैसी लग रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा कि राहुल गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता अक्सर संघर्ष में भारत द्वारा गंवाए गए विमानों की संख्या के बारे में पूछते रहते हैं। उन्होंने जयराम रमेश पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के रूप में विदेश यात्रा करने वाले सांसदों की तुलना आतंकवादियों से करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि गांधी ने कभी भी पाकिस्तान में नष्ट किए गए आतंकी स्थलों और हवाई अड्डों का ब्यौरा नहीं पूछा, लेकिन उनकी पार्टी ने पड़ोसी देश की तुलना में भारतीय लड़ाकू विमानों के नुकसान के बारे में अधिक बार पूछताछ की है। ये नेता पाकिस्तान के बब्बर(लड़ाके) जैसे हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि वे भारत के गब्बर हैं। उन्होंने लोकप्रिय फिल्म शोले के खलनायक का उदाहरण देते हुए कहा कि उनका भी वही हश्र होगा जो नायक जय और वीरू के हाथों डकैत का हुआ था।
उन्होंने कहा कि भारत की जय और वीरता के कारण गब्बर की हार निश्चित है। कांग्रेस के सांसद भी उन 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में शामिल हैं जो पहलगाम आतंकी हमले और पाकिस्तान के खिलाफ भारत के दंडात्मक हमलों के बाद भारत का रुख सामने रखने के लिए विश्व की राजधानियों के दौरे पर हैं। ये कांग्रेस सांसद अच्छा काम कर रहे हैं क्योंकि प्रतिनिधिमंडल भारत के रुख को मजबूती से रख रहा है लेकिन रमेश एक ही सांस में उनकी तुलना आतंकवादियों से कर दे रहे हैं।
पात्रा ने कांग्रेस के कई नेताओं के विवादास्पद बयानों का हवाला दिया जिनमें पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष और सिंधु जल संधि के निलंबन पर सवाल उठाना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी भले ही दावा कर रही हो कि वह इस मुद्दे पर सरकार के साथ है, लेकिन वह शुरू से ही सशस्त्र बलों का मनोबल गिरा रही है।It has become increasingly evident that there are internal divisions within the Congress party.
— BJP (@BJP4India) May 30, 2025
One faction appears more aligned with Pakistans narrative, while those who wish to stand with India find themselves unable to do so as they are held back by Rahul Gandhis… pic.twitter.com/S2RIUdQDrm
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी जय हिंद यात्रा स्थगित कर देनी चाहिए जो जय पाकिस्तान यात्रा की तरह ज्यादा दिखती है, और इसके बजाय पाकिस्तान के साथ परामर्श करना चाहिए तथा संयुक्त संवाददाता सम्मेलन आयोजित करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान में गांधी को अक्सर उद्धृत किया जाता रहा है।
कांग्रेस द्वारा पार्टी सांसद शशि थरूर पर सरकार के कार्यों का जोरदार बचाव करने के लिए तीखे तेवर अपनाए जाने के बीच, पात्रा ने कहा कि पार्टी दो गुटों में बंट गई है। थरूर अमेरिका और चार अन्य देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। पात्रा ने आरोप लगाया कि एक पक्ष पाकिस्तान का समर्थन करता है, जबकि दूसरे पक्ष में वे लोग शामिल हैं जो भारत के लिए आवाज उठाना चाहते हैं, लेकिन गांधी जैसे नेताओं के कारण ऐसा नहीं कर पाते।
edited by : Nrapendra Gupta

