1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sakshi Maharaj controvertial statement on Mamta Banerjee

साक्षी महाराज का विवादित बयान, कहीं हिरण्य कश्यप के खानदान की तो नहीं ममता बनर्जी

Sakshi Maharaj
हरिद्वार। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर विवादित बयान देते हुए उन्हें हिरण्यकश्यप की खानदान का बता दिया।
 
साक्षी महाराज ने ममता बनर्जी को हिरण्यकश्यप की खानदान का बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल का नाम आते ही त्रेता युग की याद आती है। जब राक्षस राज हिरण्यकश्यप ने जयश्री राम बोलने पर अपने बेटे को जेल में डाल कर यातनाएं दी थीं। बंगाल में ममता बनर्जी भी यही कर रही हैं। जयश्री राम बोलने पर जेल में डाल रही हैं और यातनाएं दे रही हैं। ममता कहीं हिरण्यकश्यप के खानदान की तो नहीं हैं?
 
वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि ममता का शासन अलगाववाद से कम नहीं है। इससे बंगाली आहत हैं और इसका खामियाजा ममता को भुगतान पड़ेगा। विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।
 
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल से बीजेपी के नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन सिंह ने शनिवार को कहा था कि हमने मुख्यमंत्री के आवास पर 10 लाख पोस्टकार्ड भेजने का निर्णय किया है जिन पर जय श्रीराम लिखा होगा।