सम्बंधित जानकारी
- लगातार 17वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या रहे भाव
- राहुल का सरकार से सवाल, क्या चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है?
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को दी जगन्नाथ रथयात्रा की बधाई
- ऋण गारंटी योजना के तहत बैंकों ने MSME के लिए मंजूर किए 75,000 करोड़ के कर्ज
- चीनी सैनिकों के साथ झड़प में घायल हुए हवलदार ने किया वीडियो कॉल, खुश हुआ परिवार
भाजपा दफ्तर में बेहोश होकर गिरीं सांसद साध्वी प्रज्ञा
भोपाल। भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर की मंगलवार को भोपाल में भाजपा दफ्तर में तबीयत खराब हो गई। भाजपा दफ्तर में एक कार्यक्रम में वह बेहोश होकर गिर गईं।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रदर्शनी में मौजूद साध्वी प्रज्ञा अचानक से बेहोश होकर गिर पड़ीं। लोगों ने उन्हें किसी तरह से उठाकर कुर्सी पर बिठाया। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान वहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद थे।
पिछले कुछ दिनों से सांसद ठाकुर की तबीयत खराब चल रही है। कुछ समय तक वे दिल्ली के अस्पताल में भी भर्ती रही थीं।
