sundarkand
Wed, 30 Sep 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Russian universities

भारतीय छात्रों को 500 मेडिकल सीटें देंगे रूसी विश्वविद्यालय

Russian universities
चेन्नई। भारत और रूस के बीच संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से रूसी विश्वविद्यालय मेडिकल कोर्स पढ़ने के इच्छुक भारतीय छात्रों को 500 सीटें देंगे।
 
रूस के एक अधिकारी युरी एस. बेलोव ने कहा कि रूसी विश्वविद्यालय भारतीय छात्रों को 500 मेडिकल सीटें देगी। पिछले साल की तुलना में भारत के मेडिकल महत्वाकांक्षियों को आवंटित सीटों की संख्या में 40 प्रतिशत की बढोतरी हुई है।
 
एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने 13 और 14 मई को शहर में प्रस्तावित रूस मेला के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रूस सरकार के 12 संस्थान इसमें भाग लेंगे जिसमें मेडिकल, इंजीनियरिंग वाले संस्थान भी शामिल हैं। इसमें कहा गया कि करीब 10 हजार भारतीय छात्र रूस के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
पुराने वाहनों के बारे में इसी महीने लिया जाएगा निर्णय