1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. RSS chief Mohan Bhagwat made this appeal to members

स्वदेशी और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा दें, पर्यावरण की रक्षा करें : मोहन भागवत

Mohan Bhagwat
RSS chief Mohan Bhagwat News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को संगठन के सदस्यों से स्वदेशी चीजों को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने को कहा। भागवत आरएसएस के मध्य क्षेत्र के ‘महाकौशल प्रांत’ के 60 से अधिक प्रचारकों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। मध्य क्षेत्र में मध्य भारत, मालवा और छत्तीसगढ़ आता है।
भागवत ने कहा, स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें। कुटीर उद्योगों से प्राप्त वस्तुओं के उपयोग और प्रचार पर ध्यान दें। बैठक में भाग लेने वाले एक पदाधिकारी ने बताया कि उन्होंने सदस्यों से भारतीय मूल्यों के साथ संयुक्त परिवार व्यवस्था को बढ़ावा देने को भी कहा।
आरएसएस पदाधिकारी ने कहा, भागवत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे परिवार की अवधारणा और मूल्यों को बढ़ावा दें। उन्होंने प्रचारकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने और लोगों में नैतिक जिम्मेदारी को समझने के लिए भी कहा। उन्होंने सभी को पॉलीथिन बैग का इस्तेमाल न करने और बिजली की बर्बादी रोकने के निर्देश दिए।
शाम को भागवत ने रामपुर में कॉलेज के छात्रों के साथ आरएसएस की शाखा का दौरा किया। भागवत सोमवार को नागपुर के लिए रवाना होंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
योगी के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी बोले, एक हैं तो सेफ हैं