Daily Horoscope
✕

#RipTiktok: सोशल मीडि‍या पर टि‍क टॉक बन गया ‘मीम मटैरि‍यल ऑफ द ईयर’

Updated: मंगलवार, 30 जून 2020 (13:55 IST)
भारत में टि‍क टॉक समेत 59 चीनी एप्‍ल‍िकेशन पर प्रति‍बंध के साथ ही सोशल मीडि‍या खासतौर से ट्व‍िटर पर इसे लेकर मीम्‍स बनना शुरू हो गए हैं। सबसे ज्‍यादा टि‍क टॉक को लेकर मीम्‍स बन रहे हैं और मजाक बनाया जा रहा है।
इसे लेकर ट्व‍िटर पर #RipTiktok ट्रेंड कर रहा है। कुल मि‍लाकर टि‍क टॉक ‘मीम मटैरि‍यल ऑफ द ईयर’ बन गया है।

दरअसल टि‍क टॉक एक वीडि‍यो कंटेंट बेस्ड एप्लीकेशन है जो भारत में बेहद पॉपुलर है। भारत में वॉट्सऐप के बाद सबसे ज्यादा टिकटॉक को ही डाउनलोड किया गया। इसके इंटरनेशनल वर्जन को 1 बिलियन से भी ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। भारत में टिक-टॉक के डाउनलोड का आंकड़ा 100 मिलियन से ज़्यादा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में टि‍क टॉक के करीब 20 करोड यूजर्स हैं।

लेकिन अब प्रति‍बंध के बाद इसकी रेटिंग गि‍र गई और ट्व‍िटर पर इसका जमकर मजाक बनाया जा रहा है।

टि‍क टॉक बेन होने के बाद भारत में कई राज्‍यों से इसके रुझान मि‍लना शुरू हो गए हैं।

ट्व‍ि‍टर पर बकायदा यूजर्स टि‍क टॉक का फ्यूनरल नि‍काल रहे हैं। तो कोई इसे लेकर कह रहा है कि- ‘कोठे पर रेड पड़ गई’

एक यूजर सर्वदम बेनर्जी ने राम का ड्रेगन को तीर मारते हुए पोस्‍टर शेयर किया और लिखा, ‘केयरफुल चाइना, जय श्री राम’

विकास कुमार ने लिखा- ‘मुझे गर्व है मैं टि‍क टॉक यूजर नहीं हूं’

खुशी नाम की एक यूजर ने भारत के कई टि‍क टॉक सेलि‍ब्रेटीज के फोटो शेयर कर कहा- ‘टू मि‍नट साइलेंस फॉर देम’

नीतेश जैन नाम के एक यूजर ने तो प्रधानमंत्री मोदी को साल 2024 का चुनाव जीतने तक की बधाई अभी से दे डाली।

एक लडकी का वीडियो वायरल हो रहा है जि‍समें वो रो रही है और कह रही है।

‘मैंने अपनी जिंदगी में अब तक जिसे भी चाहा वो एक दिन चला जाता है चाहे वो इंसान हो, जानवर हो या फि‍र टि‍क टॉक हो’

एक यूजर ने आमि‍र खान की पीके फि‍ल्‍म का पोस्‍टर डालकर कहा- ‘अब ई गोला पर हमारा कोई काम नहीं’

कई लोगों ने टि‍क टॉक की अर्थी के पास प्रधानमंत्री मोदी की वि‍क्‍टरी साइन बनाते हुए सेल्‍फी पोस्‍ट की है।

एक ने लि‍खा- हम कोई मंदिर का घंटा है कि‍ कोई भी आकर बजा जाता है। 
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

अब जरीब से नहीं, सैटेलाइट तकनीक से होगी जमीन की पैमाइश : CM योगी

Air India की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी! टेकऑफ से पहले मिला नोट, यात्रियों में मचा हड़कंप

17 साल के इतिहास में पहली बार... गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली महिला कुलपति, जानिए कौन हैं प्रो. विजिता सिंह अग्रवाल

क्‍या डोनाल्‍ड ट्रंप को पहले से थी चीनी जासूस के साथ Nvidia CEO के अफेयर की जानकारी, फिर भी क्‍यों उन्‍हें ले गए चीन?

‘मैं अयोध्या के राम मंदिर क्यों जाऊं... मां सीता के साथ सही नहीं हुआ’: कीर्ति आजाद के बयान पर गरमाई सियासत

अगला लेख