रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Regarding the lunar mission ISRO Chairman S. Somnath's statement
Last Modified: अहमदाबाद , बुधवार, 17 अप्रैल 2024 (20:46 IST)

ISRO चीफ सोमनाथ बोले, किसी भारतीय के चंद्रमा पर उतरने तक जारी रहेगा Moon Mission

S. Somnath
Regarding the lunar mission ISRO Chairman S. Somnath's statement : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने बुधवार को कहा कि अंतरिक्ष निकाय अपनी चंद्रयान श्रृंखला तब तक जारी रखेगा जब तक देश का कोई अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर नहीं उतर जाता।
अंतरिक्ष एजेंसी के चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान ने पिछले साल अगस्त में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की और इसके साथ ही भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन गया। सोमनाथ ने कहा, चंद्रयान-3 ने बहुत अच्छा काम किया है। आंकड़े एकत्र कर लिए गए हैं और वैज्ञानिक प्रकाशन अभी शुरू हुआ है।
सोमनाथ ने कहा, अब हम चंद्रयान श्रृंखला को तब तक जारी रखना चाहते हैं जब तक कि कोई भारतीय चंद्रमा पर नहीं उतर जाता। उससे पहले हमें कई तकनीकों में विशेषज्ञता हासिल करनी होगी, जैसे वहां जाना और वापस आना। हम अगले मिशन में ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं। वह ‘एस्ट्रोनॉटिकल सोसायटी ऑफ इंडिया’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अहमदाबाद आए थे।
सोमनाथ ने देश के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन- गगनयान के बारे में कहा कि इसरो इस साल एक मानवरहित मिशन, एक परीक्षण यान मिशन और एक ‘एयरड्रॉप’ परीक्षण करेगा। उन्होंने कहा, एयरड्रॉप परीक्षण 24 अप्रैल को होगा। अगले साल दो मानव रहित मिशन होंगे और अगर सब कुछ ठीक रहा, तो अगले साल के अंत तक मानव मिशन होगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
कांकेर के जंगल में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के बाद अब पसरा है सन्नाटा