बुधवार, 23 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Ratan Tata honored with 'Udyog Ratna' award
Written By
Last Updated :मुंबई , सोमवार, 21 अगस्त 2023 (11:29 IST)

रतन टाटा 'उद्योग रत्न' पुरस्कार से सम्मानित, शिंदे ने टाटा को दिया एक 'संस्थान' करार

Ratan Tata
Ratan Tata: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने रविवार को राज्य सरकार द्वारा स्थापित 'उद्योग रत्न' (Udyog Ratna) पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) की सराहना करते हुए उन्हें एक 'संस्थान' करार दिया। शिंदे ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के उद्योग विकास के इंजन की मुख्य ताकत हैं। उद्योग पुरस्कार-2023 के वितरण समारोह को संबोधित करते हुए शिंदे ने रतन टाटा की प्रशंसा की।
 
टाटा संस के 85 वर्षीय मानद चेयरमैन को शनिवार को दक्षिण मुंबई स्थित उनके घर पर मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस तथा अजीत पवार ने 'उद्योग रत्न' पुरस्कार दिया। सीरम इंस्टीट्यूट के अदार पूनावाला को रविवार को 'उद्योग मित्र पुरस्कार' से सम्मानित किया गया जबकि 'उद्योगिनी पुरस्कार' गौरी किर्लोस्कर को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ मराठी व्यवसायी का पुरस्कार 'सह्याद्री फार्मर्स प्रोड्यूसर्स कंपनी' के प्रबंध निदेशक विलास शिंदे को दिया गया।(भाषा)(Photo Courtesy: Twitter)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
himachal rain: जलाशय में फंसे 10 लोगों को NDRF ने रातभर के अभियान के बाद बचाया