शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. President Draupadi Murmu to visit Goa on Tuesday
Written By
Last Updated :पणजी , सोमवार, 21 अगस्त 2023 (10:37 IST)

राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार को गोवा के 3 दिवसीय दौरे पर होंगी रवाना, दीक्षांत समारोह में लेंगी भाग

राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार को गोवा के 3 दिवसीय दौरे पर होंगी रवाना, दीक्षांत समारोह में लेंगी भाग - President Draupadi Murmu to visit Goa on Tuesday
Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) मंगलवार को गोवा की 3 दिवसीय यात्रा पर पणजी पहुंचेंगी। इस दौरान वे राज्य विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी और गोवा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह (Convocation of Goa University) में भी हिस्सा लेंगी। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति मंगलवार को पणजी के आजाद मैदान में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी और राजभवन में एक नागरिक अभिनंदन समारोह में भी शामिल होंगी।
 
अधिकारी के मुताबिक बुधवार को मुर्मू राज भवन के दरबार हॉल में गोवा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि बाद में वे तटीय राज्य में संवेदनशील जनजातीय समूहों के सदस्यों के साथ संवाद करेंगी। अधिकारी के अनुसार राष्ट्रपति बुधवार को राज्य विधानसभा परिसर में विधायकों को भी संबोधित करेंगी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मुर्मू उत्तरी गोवा में 17वीं सदी की पुर्तगाली संरचना फोर्ट अगुआड़ा का दौरा करेंगी।
 
अधिकारी के मुताबिक राष्ट्रपति गुरुवार को ओल्ड गोवा के चर्च बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस भी जाएंगी, जहां 16वीं सदी के संत फ्रांसिस जेवियर के अवशेष रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि मुर्मू दिल्ली लौटने से पहले पोंडा में प्रसिद्ध शांतादुर्गा मंदिर भी जाएंगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Mumbai Share bazaar: शेयर बाजारों में रही शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी चढ़ा