1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rajnath Singh warns pakistan on terrorism

रक्षा मंत्री की चेतावनी, पाक ने नहीं रोका आतंकवाद, तो उसके टुकड़े होने से कोई नहीं रोक सकता

Rajnath Singh
सूरत। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सूरत में आयोजित एक कार्यक्रम में पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला और कहा कि पाकिस्तान ने अगर आतंकवाद का साथ देना नहीं छोड़ा तो उसके टुकड़े होने से कोई नहीं रोक सकता।
 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को रद्द करने के भारत के फैसले को हजम नहीं कर पा रहा। वह इस मुद्दे को लेकर वह संयुक्त राष्ट्र तक गया और उन्हें गुमराह करने की कोशिश की लेकिन उसे कुछ हासिल नहीं हुआ।
 
पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की स्थिति की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत के अल्पसंख्यकों की आबादी बढ़ी लेकिन पाकिस्तान में सिखों, बौद्धों और अन्य के मानवाधिकार हनन के मामले बढ़े हैं।
 
उन्होंने कहा कि भारत के अल्पसंख्यक सुरक्षित थे, सुरक्षित हैं और सुरक्षित ही रहेंगे। रक्षामंत्री ने कहा कि भारत लोगों को धर्म या जाति के आधार पर नहीं बांटता है।
 
अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान द्वारा कश्मीर के मुद्दे को बार-बार उठाए जाने पर सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान के कथन पर यकीन करने का इच्छुक नहीं है।
 
इसके अलावा पाकिस्तान को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि उसे आतंकवाद को रोकना होगा नहीं तो कोई भी उसके टुकड़े होने से नहीं रोक सकता।
 
अगला लेख
POK के लोगों को LOC पर ढाल न बनाए पाकिस्तान, इमरान के बयान पर भारतीय सेना का जवाब