1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rajnath singh on CDS appointment

राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, जल्द होगी नए CDS की नियुक्ति

rajnath singh
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि नए प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) की नियुक्ति जल्द की जाएगी और इसके लिए प्रक्रिया जारी है। इस महीने की शुरुआत में, सरकार ने शीर्ष पद पर नियुक्ति के संबंध में अधिसूचनाएं भी जारी की थीं।
 
गत 8 दिसंबर को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से सीडीएस का पद रिक्त है।
रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए एक नई ‘अग्निपथ योजना’ शुरू करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सीडीएस की नियुक्ति जल्द की जाएगी। इसकी प्रक्रिया जारी है।
 
कौन बन सकता है CDS : सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 62 वर्ष से कम आयु के कोई भी सेवारत या सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल, एयर मार्शल और वाइस एडमिरल प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) के पद के लिए पात्र होंगे। सेना, नौसेना और भारतीय वायु सेना अधिनियमों में किए गए संशोधन के अनुसार, सेना, नौसेना तथा भारतीय वायु सेना के सेवारत प्रमुखों के साथ-साथ तीन स्टार श्रेणी वाले अधिकारी भी सीडीएस बनने के पात्र हैं।
 
गौरतलब है कि जनरल रावत ने एक जनवरी 2020 को देश के समग्र सैन्य कौशल को बढ़ाने के लिए देश के पहले सीडीएस के रूप में कार्यभार संभाला था।
अगला लेख
कितना होगा 'अग्निवीरों' का वेतन, किस उम्र में हो सकते हैं भर्ती और क्या होगी सुविधाएं? जानिए संपूर्ण जानकारी