1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rajnath Singh discharged from AIIMS

राजनाथ सिंह को AIIMS से छुट्टी दी गई, पीठ में दर्द की शिकायत पर 2 दिन पहले हुए थे भर्ती

Rajnath Singh
Rajnath Singh discharged from AIIMS : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शनिवार को यहां एम्स से छुट्टी दे दी गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 2 दिन पहले पीठ में दर्द होने की शिकायत के बाद सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के मीडिया प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉक्टर रीमा दादा के अनुसार सिंह के पीठ दर्द का उपचार किया गया।
उन्होंने कहा कि सिंह को शनिवार अपराह्न दो बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई। सिंह को गुरुवार तड़के न्यूरोसर्जरी विभाग के पुराने निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था।
अगला लेख
Panasonic ने लॉन्च किया LUMIX S9 compact mirrorless camera