राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- India Alliance गरीबों के हक के लिए लड़ेगा और जीतेगा
Rahul Gandhi wishes Hemant Soren on his birthday : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गरीबों, वंचितों एवं आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़ेगा तथा जीतेगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन शनिवार को 49 साल के हो गए।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, हम उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। इंडिया गठबंधन देश में सामाजिक न्याय, आर्थिक सशक्तिकरण और समावेशी विकास के लिए मिलकर लड़ रहा है।
झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 10, 2024
देश के गरीबों, वंचितों और आदिवासियों के हक़ की लड़ाई, और उन पर होने वाले हर अन्याय के खिलाफ़, INDIA डट कर लड़ेगा और साथ जीतेगा। pic.twitter.com/JOWQRl38ux
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन शनिवार को 49 साल के हो गए। राहुल ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। देश के गरीबों, वंचितों और आदिवासियों के हक की लड़ाई, और उन पर होने वाले हर अन्याय के खिलाफ 'इंडिया' डटकर लड़ेगा और जीतेगा।
झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस और झामुमो राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं। दोनों पार्टियां झारखंड में भारतीय जनता पार्टी नीत गठबंधन को पटखनी देकर राज्य में सत्ता बरकरार रखना चाहती हैं।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी दी बधाई : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, आदिवासियों-वंचित तबकों की प्रखर आवाज व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके स्वस्थ, सफल और शतायु होने की कामना करती हूं।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour

