health insurance पर टैक्स से वसूले 24 हजार करोड़, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
rahul gandhi on GST on insurance : विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को भी संसद में जीवन और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर 18% GST वापस लेने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि हर आपदा से पहले टैक्स का अवसर तलाशना भाजपा सरकार की असंवेदनशील सोच का प्रमाण है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि जीवन में आने वाले स्वास्थ्य संकट में किसी के आगे झुकना ना पड़े, इसलिए पाई-पाई जोड़ कर हर साल हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भरने वाले करोड़ों आम हिंदुस्तानियों से भी मोदी सरकार ने 24 हज़ार करोड़ रुपए वसूल लिए।
उन्होंने कहा कि हर आपदा से पहले टैक्स का अवसर तलाशना भाजपा सरकार की असंवेदनशील सोच का प्रमाण है। INDIA गठबंधन इस अवसरवादी सोच का विरोध करता है। स्वास्थ्य और जीवन बीमा को GST मुक्त करना ही होगा।
जीवन में आने वाले स्वास्थ्य संकट में किसी के आगे झुकना ना पड़े, इसलिए पाई-पाई जोड़ कर हर साल हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भरने वाले करोड़ों आम हिंदुस्तानियों से भी मोदी सरकार ने 24 हज़ार करोड़ वसूल लिए।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 6, 2024
हर आपदा से पहले टैक्स का अवसर तलाशना भाजपा सरकार की असंवेदनशील सोच का… pic.twitter.com/PWy1chvwBB
इससे पहले वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक पत्र लिखकर जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के प्रीमियम पर माल एवं सेवा कर (GST) हटाने के सुझाव पर प्राथमिकता के साथ विचार करने का आग्रह किया था।
Edited by : Nrapendra Gupta
Edited by : Nrapendra Gupta

