वक्फ बोर्ड बिल पर चल रही थी बहस, संसद में सो गए राहुल गांधी?
Rahul Gandhi : संसद में वक्फ बोर्ड बिल पर बहस चल रही थी, इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आंख लग गई। यह दावा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक फोटो पोस्ट कर किया। देखते ही देखते तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
सत्ता पक्ष ने दावा किया कि जब केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू सदन में वक्फ बोर्ड बिल पर अपनी बात रख रहे थे तब राहुल गांधी सो रहे थे। रिजिजू राहुल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि हर मुद्दे पर हंगामा खड़ा करना चाहते हैं लेकिन जब रखने की बारी आती है तो सो जाते हैं।
एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को वक्फ संशोधन विधेयक पर बोलते हुए और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह को उनके बगल में बैठे हुए दिखाया गया है। रिजीजू के बोलते ही गिरिराज सिंह के द्वारा विपक्षी खेमे की तरफ इशारा करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान गिरिराज सिंह बोलते हैं, देखो-देखो सो गया। तभी अचानक भूपेंद्र यादव और जितेंद्र सिंह सहित किरण रिजिजू के बगल में बैठे भाजपा सांसद हंसने लगे और उनकी तरफ इशारा किया।
किरेन रिजिजू ने चुटकी लेते हुए कहा कि इसलिए मैं आपसे कहता हूं कि बीच में न बोलें या बार-बार बीच में बोलने की कोशिश न करें क्योंकि इससे आपको नींद आ जाएगी। इस बीच कांग्रेस ने फोटो को फर्जी बताते हुए दावा किया कि राहुल का सिर झुका हुआ था। वो बातें सुन रहे थे।Sansad mein kaun so gaya ? Kya @girirajsinghbjp ji iski taraf ishara kar rahe the ? pic.twitter.com/8F2zTL8EIs
— Sameer (@BesuraTaansane) August 8, 2024
उल्लेखनीय है कि राहुल के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद से मानो विपक्ष में नई जान आ गई है। राहुल पहले सदन में उतना एक्टिव नहीं दिखाई देते थे लेकिन अब सत्ता पक्ष को उन्हीं की भाषा में जवाब देते हैं।

