1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi said- now my life has become more difficult

राहुल गांधी ने कहा- अब कुछ ज्यादा मुश्किल हो गई है मेरी जिंदगी

बड़ी खबर, NTA ने रोकी NEET UG 2024 की काउंसलिग
Rahul Gandhi met the delegation of fishermen: कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मेरी जिंदगी अब कुछ ज्यादा ही मुश्किल हो गई है। पहले मैं लोगों से उधर ही मिल लेता था, लेकिन अब उनसे मिलने यहां आना पड़ता है। दरअसल, गुरुवार को राहुल गांधी को संसद के भीतर मछुआरों के एक प्रतिनिधिमंडल से मिलना था, लेकिन उन्हें इसके लिए बाहर आना पड़ा। 
 
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मछुआरों के प्रतिनिधिमंडल और राइट टू फूड डेलीगेशन से राहुल गांधी को संसद के भीतर मिलना था, लेकिन उन्हें संसद में जाने के लिए पास इश्यू नहीं किया गया। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि क्या संसद में किसान, मछुआरे और देश के आम लोगों नहीं जा सकते? कुछ समय राहुल को किसानों से मिलने के मुद्दे पर भी विवाद हुआ था। 
जिंदगी कुछ ज्यादा ही मुश्किल : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मेरी जिंदगी अब कुछ ज्यादा ही मुश्किल हो गई है। पहले लोगों से उधर ही मिल लेता था, लेकिन अब उनसे मिलने बाहर आना पड़ता है। राहुल ने कहा कि किसी से भी मिलना हमारा हक है। श्रीलंका के मुद्दे पर कुछ मछुआरे मुझसे मिलना चाहते थे।
 
उन्होंने कहा कि मैंने जब किसानों के बारे में कहा था तो स्पीकर ने हाउस में कहा था कि किसी को रोका नहीं जा रहा है, लेकिन फिर भी रोक रहे हैं। राहुल गांधी ने संसद के रिसेप्शन एरिया में जाकर मछुआरों के डेलिगेशन और राइट टू फूड डेलिगेशन से मुलाकात की। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
बांग्लादेश में कोई भी सरकार हो, भारत का प्रभाव बना रहेगा : शौर्य डोभाल