1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi tributes Mahatma Gandhi

राहुल ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, भारत जोड़ने का लिया प्रण

Mahatma Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि हम प्रण लेते हैं कि जिस तरह बापू ने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया था, उसी तरह हम भी अपने भारत को जोड़ेंगे।
 
कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया कि बापू ने हमें सत्य और अहिंसा के पथ पर चलना सिखाया। प्रेम, करुणा, सद्भाव और मानवता का अर्थ समझाया।
 
उन्होंने कहा कि आज गांधी जयंती पर, हम प्रण लेते हैं कि जिस तरह उन्होंने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया था, वैसे ही अब हम भी अपना भारत जोड़ेंगे।
 
राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की झलकियों के साथ महात्मा गांधी का एक वीडियो भी शेयर किया।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री, श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर नमन। जवान और किसान भारत की रीढ़ हैं। आज देश की तानाशाह सरकार उनपर लगातार हमला कर रही है। हमारे पूर्वजों की तरह, हम भी उनके हक़ के लिए लड़ रहे हैं। उनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे।'

उल्लेखनीय है कि 2 अक्टूबर को राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती है। देशवासी में इन दोनों महान हस्तियों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। 
 
Edited by : Nrapendra Gupta
अगला लेख
पीएम मोदी ने बताया क्यों खास है इस बार की गांधी जयंती, शेयर किया वीडियो