1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi tributes Irrfan Khan

राहुल गांधी ने इस तरह किया इरफान खान को याद...

Irrfan Khan
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिल्म अभिनेता इरफान खान के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वह वैश्विक सिनेमा और टेलीविजन के स्तर पर एक लोकप्रिय भारतीय ब्रांड अंबेसडर थे।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। वह एक बहुमुखी प्रतिभा वाले अभिनेता थे। वह वैश्विक सिनेमा एवं टीवी के स्तर पर एक लोकप्रिय भारतीय अंबेसडर थे।‘

गांधी ने कहा, ‘इरफान की कमी बहुत महसूस की जाएगी। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है।‘

गौरतलब है कि इरफान खान का मुंबई के एक अस्पाताल में बुधवार को निधन हो गया। वह 54 साल के थे और लंबे समय से एक दुलर्भ किस्म के कैंसर से जंग लड़ रहे थे। (भाषा)
अगला लेख
यादें : इरफान जब बन गए थे मगरमच्छ, सबसे करीबी दोस्त के जुबानी इरफान की जिंदगी की कहानी