1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi targeted government on inflation

राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर सरकार पर साधा निशाना, लोगों से की यह अपील...

Rahul Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और कुछ अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को सोशल मीडिया अभियान शुरू किया। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों से 'स्पीकअप अंगेस्ट प्राइज राइज' अभियान से जुड़कर महंगाई के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।

उन्होंने ट्वीट किया, महंगाई एक अभिशाप है। केंद्र सरकार सिर्फ़ टैक्स कमाने के लिए जनता को महंगाई के दलदल में धकेलती जा रही है। देश के विनाश के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ उठाइए।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरोप लगाया, मोदी सरकार की ओर से उठाए गए हर कदम से आम लोगों की जेब खाली हुई है। देश के लोग इसे सहन नहीं करेंगे और अपनी आवाज उठाएंगे। कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी इस अभियान के तहत सरकार पर निशाना साधा।(भाषा)
अगला लेख
अब्दुल्ला आजम की बढ़ी मुश्किल, झूठा शपथ पत्र देने के आरोप में एक और मुकदमा दर्ज