1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi stopped from entering the temple

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मंदिर में जाने से रोका

rahul gandhi bharat jodo nyay yatra
Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं, असम में यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता ने आज आरोप लगाया कि असम में अधिकारी उन्हें मंदिर में जाने से रोक रहे हैं।
वो बटाद्रवा सत्र मंदिर में जाना चाहते थे, मगर अधिकारी उन्हें प्रवेश करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि मैंने कोई गुनाह नहीं किया है, फिर हमें मंदिर में जाने से क्यों रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम कोई समस्या पैदा नहीं करना चाहते, हम बस मंदिर में प्रार्थना करना चाहते हैं।

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याया यात्रा इस वक्त असम से गुजर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी असम के वैष्णव विद्वान श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान पर पूजा-अर्चना करने के लिए जाने वाले थे, लेकिन जैसे ही वे वहां पहुंचे उन्हें मंदिर जाने से रोक दिया गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए असम की सीएम ने निवेदन की थी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अब पीएम नरेंद्र मोदी तय करेंगे कि कौन मंदिर में जाएगा। मंदिर में केवल एक ही व्यक्ति प्रवेश कर सकता है। घटना के बाद,  राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने नगांव में धरना शुरू कर दिया।
Edited By : Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Ayodhya Ram Mandir Inauguration Live: अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह, रामलला को काजल लगाएंगे मोदी