1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Trinamool On Seat Sharing For Lok Sabha Polls

I.N.D.I.A की अहम पार्टियों में TMC, बंगाल की 42 लोकसभा सीटों की शेयरिंग पर पेंच

अंतिम फैसला ममता बनर्जी लेंगी

Trinamool Congress
तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने शनिवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव  (Lok Sabha elections) के लिए पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कांग्रेस (Congress) के साथ सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) करेंगी। टीएमसी ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई सीट बंटवारे को लेकर ‘असंगत सौदेबाजी’ नहीं कर सकती। माकपा के नेतृत्व वाला वाम मोर्चा, कांग्रेस और टीएमसी विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा हैं।
 
पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि राज्य में 2021 के विधानसभा चुनाव परिणामों के आधार पर टीएमसी के शीर्ष नेतृत्व ने कांग्रेस को आगामी आम चुनाव में 42 में से 2 लोकसभा सीट की पेशकश की है।
 
राज्य में 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे के साथ गठबंधन में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। घोष ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई इस मामले पर असंगत सौदेबाजी नहीं कर सकती।'
 
इस बीच अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने सिलीगुड़ी में कहा कि पार्टी नेतृत्व लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के घटक दलों के साथ बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे पर जल्द ही आम सहमति बना ली जाएगी।
 
घोष ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के नेतृत्व के साथ बातचीत कर रही हैं और अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। उन्होंने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि 'ममता बनर्जी ही अंतिम फैसला लेंगी।' भाषा
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Ayodhya Ram Mandir : America के मंदिरों में भी चल रही प्राण प्रतिष्ठा के जश्न की तैयारी