शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi's response to VK Singh's statement in China case
Written By
Last Modified: बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (00:33 IST)

चीन पर वीके सिंह के बयान से राहुल के तेवर हुए तीखे, कहा- उन्हें बर्खास्त न करना जवानों का अपमान

चीन पर वीके सिंह के बयान से राहुल के तेवर हुए तीखे, कहा- उन्हें बर्खास्त न करना जवानों का अपमान - Rahul Gandhi's response to VK Singh's statement in China case
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री सेवानिवृत्त जनरल वीके सिंह के एलएसी को लेकर दिए गए बयान को चीन की मदद करने वाला बताया और कहा कि जनरल सिंह को तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए।

गांधी ने ट्वीट किया कि भारतीय जनता पार्टी का मंत्री चीन की मदद कर भारत की स्थिति को कमजोर क्यों कर रहा है। उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। उनको पद से नहीं हटाने का मतलब देश के हर जवान का अपमान है।

गौरतलब है कि जनरल सिंह ने रविवार को कहा था कि भारत ने चीन की तुलना में ज्यादा बार लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल -एलएसी का उल्लंघन किया है। उनके इस बयान के बाद चीन ने कहा कि भारत ने अनजाने में ही सही लेकिन गलती मान ली है कि वह एलएसी का उल्लंघन करता रहा है।(वार्ता)
ये भी पढ़ें
कासगंज में बिकरू कांड दोहराने की कोशिश, पुलिस टीम पर हमला, सिपाही की मौत, दरोगा गंभीर घायल